
उदित वाणी, जमशेदपुर : आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ. आपका जन्मतिथि 27 मई है. अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का अधिष्ठाता ग्रह मंगल है. इस माह का अधिपति ग्रह शुक्र है. आप शुक्र व मंगल ग्रह से आजीवन प्रभावी रहेंगे. आप आकर्षक व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति रहेंगे. आपका जीवन कठिनाइयों से परिपूर्ण रहेगा. आपके विचारों में उग्रता का समावेश रहेगा. जोखिम भरे कार्यों में आपकी विशेष रूचि रहेगी. आप विपरीत परिस्थितियों ने भी सामान्य रूप से कार्य करेंगे. आप में सूक्ष्मदर्शिता का विशेष गुण रहेगा. प्रदर्शन की भावना विशेष रूप से विद्यमान रहेगी. परोपकारी की ओर आपका रुझान रहेगा. आप सौन्दर्य व अनुशासन को ज्यादा महत्व देंगे. आप अपने गुणों का सही उपयोग नहीं पायेंगे. आप ऊँचे आदर्शों के लिए जीएंगे. किसी के अधीन नहीं रहना चाहेंगे. क्रोध जल्दी ही आ जाएगा. वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा. आपका सम्पर्क क्षेत्र विस्तृत होगा. आप अपने उद्देश्य की पूर्ति हेतु सतर्क एवं जागरूक रहेंगे. जीवन में अनुकूलता हेतु अपने आराध्य देव की आराधना करें. अपने दैनिक जीवन में लाल रंग का प्रयोग अधिकतम करें. मंगलवार के दिन गुड़ या मिठाई ग्रहण करें एवं दान में देवें. अपने हित के लिए असत्य का सहारा न लेवें. समाज सेवा निष्काम भाव से करें. सुख-सौभाग्य के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें.
रवि शास्त्री (Indian cricketer)
27 मई, 1965

नितिन गडकरी (Indian politician)
27 मई, 1957

- मन्त्र : ॐ अं अंगारकाय नम:
- व्रत : मंगलवार
- दिन : सोमवार, मंगलवार एवं गुरुवार
- दिनांक : 9, 18, 27
- अंक : 1, 3, 6
- मास : फरवरी, जून एवं नवम्बर
- वर्ष : 9, 18, 27, 36, 45, 54, 63, 72
- रंग : लाल एवं नारंगी
- जन्मरत्न : मूंगा
- उपरत्न : लाल अकीक
वर्ष का महत्वपूर्ण समय—15 मार्च से 14 अप्रैल, 31 अक्टूबर से 14 नवम्बर

