
उदित वाणी, जमशेदपुर : आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ. आपका जन्मतिथि 26 जून है. अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह शनि है. इस माह का अधिपति ग्रह बुध है. आप बुध एवं शनि ग्रह के प्रभाव में आजीवन रहेंगे. आपका व्यक्तित्व दूसरों को सम्मोहित करने वाला होगा. सेवा भावना आपमें प्रबल रहेंगी. आप अपना कार्य स्वयं करने में विश्वास करेंगे. भौतिक सुख सुविधा के लिए आप सदैव प्रयत्नशील रहेंगे. व्यर्थ का दिखावा आप पसन्द नहीं करेंगे. आप ऊपर से कठोर होते हुए भी अन्दर से अत्यन्त कोमल होंगे. आपमें अधिक भावुकता होने के कारण मन बेचैन रहेगा. आपकी महत्वकाक्षाएँ काफी विशाल रहेगी. दूसरों के मनोभावों को जान लेने की आप में अद्भुत क्षमता होगी. धाॢमक आध्यात्मिक कृत्यों की ओर आपका विशेष झुकाव रहेगा. आप क्रोधी स्वभाव के होंगे. क्रोध की अधिकता में आप अपना ही अहित कर लेंगे. आप कठोर अनुशासन प्रिय व्यक्ति होंगे. सूक्ष्मदॢशता आपका विशेष गुण होगा. आप अपने जीवन में आॢथक पक्ष को ज्यादा महत्व देंगे. सुख-समृद्धि हेतु अपने इष्ट देवी-देवता की पूजा एवं अर्चना नियमित रूप से करें. अपने दैनिक जीवन में हरा एवं नीले रंग की वस्तुओं का प्रयोग करें. लाल रंग की वस्तुओं का प्रयोग न करें. शनिवार के दिन व्रत रखें, इस दिन गरीबों में भोजन वितरीत करें. हिंसा जनित कार्य न करें. नशीले पदार्थों से दूर रहें. परोपकारी बनें. आरोग्य व सौभाग्य के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें.
अर्जुन कपूर (Indian actor)
26 जून, 1985

रीताभरी चक्रवर्ती (Indian actress)
26 जून, 1992

- मन्त्र : ॐ शं शनैश्चराय नम:
- व्रत : शनिवार
- दिन : सोमवार, गुरुवार एवं शनिवार
- दिनांक : 8, 17, 26
- अंक : 2, 4, 6, 7
- मास : जनवरी, अप्रैल एवं दिसम्बर
- वर्ष : 8, 17, 26, 35, 44, 53, 62, 71
- रंग : हरा, नीला, काला एवं भूरा
- जन्मरत्न : नीलम
- उपरत्न : नीली
वर्ष का महत्वपूर्ण समय—20 जन. से 20 फर., 20 सित. से 20 अक्टू.

