
उदित वाणी, जमशेदपुर : आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ. आपका जन्मतिथि 22 जून है. अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह राहु है. इस माह का प्रतिनिधि ग्रह बुध है. आप बुध एवं राहु ग्रह से जीवन पर्यन्त प्रभावी रहेंगे. आपके जीवन में अनेकों बार उतार-चढ़ाव के क्षण आयेंगे. व्यवधान आपके जीवन का प्रमुख अंग होगा. आप स्वतन्त्र निर्णय लेने में स्वयं को असमर्थ सा महसूस करेंगे. इसलिए आप कोई भी कार्य दूसरों से सलाह लेकर ही करेंगे. आप किसी भी विषय पर विचार करें लेकिन आप अपना विचार कब बदल देंगे को निश्चित नहीं रहेगा. आपमें किसी भी कार्य को जल्दी ही सीखने समझने की क्षमता रहेगी. आपका जनसम्पर्क सीमित होगा. जिससे अकेलेपन की अनुभूति होगी. आप सदैव कल्पनालोक में खोये रहेंगे. बाहरी आडम्बरों व तडक़-भडक़ की ओर आपका झुकाव अधिक रहेगा. आप में स्वार्थ की भावना विशेष रूप से विद्यमान रहेगी. जनकल्याण की ओर भी आपका विशेष झुकाव रहेगा. आपका दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा. सहयोगियों से आपको असहयोग ही मिलेगा. जीवन में सफलता हेतु अपने इष्ट देवी देवता की आराधना नियमित करें. अपने दैनिक जीवन में चित्र-विचित्र चमकीले रंग की वस्तुओं का प्रयोग करें. काले रंग की वस्तुओं का दान भी करें. अपनी परम्परा के अनुसार धर्म का पालन करें. अपने हित के लिए असत्य बात का सहारा न लेवें. सफलता के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें.
अमरीश पुरी (Indian actor)
22 जून, 1932

करण ग्रोवर (Indian actor)
22 जून, 1982

- मन्त्र : ॐ रां राहुवें नम:
- व्रत : शनिवार
- दिन : सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार
- दिनांक : 4, 13, 22, 31
- अंक : 1, 2, 7
- मास : फरवरी, जून एवं अगस्त
- वर्ष : 4, 13, 22, 31, 40, 49, 58, 67
- रंग : काला, भूरा एवं स्लेटी
- जन्मरत्न : गोमेद
- उपरत्न : काला अकीक
वर्ष का महत्वपूर्ण समय—21 मार्च से 28 अप्रैल, 10 जुलाई से 20 अगस्त

