
उदित वाणी, जमशेदपुर : आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ. आपका जन्मतिथि 20 जून है. अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है. इस माह का अधिपति ग्रह बुध है. आपका व्यक्तित्व दूसरों को सम्मोहित करने वाला होगा. आपका स्वभाव अत्यन्त कोमल रहेगा. आप वचन के पक्के होंगे. आपका मन मस्तिष्क सदैव कार्यशील रहेगा. परन्तु छोटी-छोटी असफलता से ही आप विचलित हो जायेंगे. जिम्मेदारियों के प्रति आप सजग रहेंगे. आपमें असमंजस या अविश्वास की भावना अधिक रहेगी. दूसरों के मनोभावों को आप शीघ्र ही जान लेंगे. ऊपर से आप किसी के प्रति कितना ही बड़ा एवं अपनाएँ लेकिन आन्तरिक मन से आप किसी का बुरा नहीं सोचेंगे. धन संचय की ओर आपकी प्रवृत्ति रहेगी. सौन्दर्य के प्रति आपका झुकाव रहेगा. आपका पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा. आपका मुख्य सिद्धान्त सादा जीवन उच्च विचार होगा. आपको जनसम्पर्क का लाभ मिलेगा. आप कला संगीत प्रेमी होंगे. आपमें प्रदर्शन की भावना अधिक रहेगी. सफलता के लिए अपने इष्ट देवी-देवता की पूजा-अर्चना करें. अपने दैनिक जीवन में सफेद एवं क्रीम रंग की वस्तुओं का प्रयोग करें. सोमवार के दिन सफेद रंग की वस्तुओं का दान भी करें. गाय को नियमित रूप से मीठी रोटी खिलावें. परोपकार की भावना से कार्य करें. आरोग्य व सौभाग्य के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें.
द्रौपदी मुर्मू (Indian Politician)
20 जून, 1958

राहुल खन्ना (Indian actor)
20 जून, 1972

- मन्त्र : ॐ सों सोमाय नम:
- व्रत : सोमवार
- दिन : सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार
- दिनांक : 2, 11, 20, 29
- अंक : 1, 4, 7
- मास : अप्रैल, सितम्बर एवं नवम्बर
- वर्ष : 2, 11, 20, 29, 38, 47, 56, 65
- रंग : सफेद एवं क्रीम
- जन्मरत्न : मोती
- उपरत्न : मून स्टोन
- जड़ी : अनार की जड़
- दिशा : नैऋत्य
वर्ष का महत्वपूर्ण समय—20 जून से 20 जुलाई

