
उदित वाणी, जमशेदपुर : आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ. आपका जन्मतिथि 19 जून है. अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह सूर्य है. इस माह का अधिपति ग्रह बुध है. आप जीवन भर बुध एवं सूर्य ग्रह के प्रभाव में रहेंगे. आपको जीवन में अत्यधिक उथल-पुथल देखने पड़ेंगे. लेकिन कठिनाइयों के समय में आपके व्यक्तित्व पर और निखार आ जायेगा. आप हमेशा कुछ नया करने की सोचेंगे. आपका व्यक्तित्व ठोस एवं आकर्षक होगा. आप अपरिचित को भी अपना बना लेने और उससे काम निकालने में सक्षम होंगे. आप स्वयं जो भी निर्णय लेंगे वे अन्त तक कायम रहेगा. साथ ही लाभदायक भी रहेगा. आपका सम्पर्क क्षेत्र विस्तृत होगा. आप विनोदी स्वभाव के होंगे. आपका दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा. आप अपने उद्देश्यों की पूर्ति हेतु सदैव सतर्क एवं जागरूक रहेंगे. सामाजिक एवं राजनैतिक क्रियाकलापों में भी आपकी अभिरुचि रहेगी. सौभाग्य हेतु अपने आराध्य देवी-देवता की अर्चना नियमित करें. देवकक्ष में शुद्ध देशी घी का दीपक प्रज्वलित करें. अपने दैनिक जीवन में नारंगी-सुनहरा या पीला रंग की वस्तुओं का प्रयोग अधिकतम करें. काले रंग की वस्तुओं का प्रयोग बिल्कुल न करें. रविवार के दिन व्रत रखें तथा लाल रंग की वस्तुओं का दक्षिणा सहित दान करें. आय का कुछ प्रतिशत गरीबों की सेवा में लगावें. याचक को निराश न करें. परोपकार की भावना अपनायें. सुख-समृद्धि व सफलता के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें.
राहुल गांधी (Indian Politician)
19 जून, 1970

मुकेश खन्ना (Indian actor)
19 जून, 1958

- मन्त्र : ॐ घृणि सूर्याय नम:
- व्रत : रविवार
- दिन : रविवार, बुधवार एवं गुरुवार
- दिनांक : 1, 10, 19, 28
- अंक : 2, 4, 7
- मास : जनवरी, जुलाई एवं दिसम्बर
- वर्ष : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64
- रंग : नारंगी, सुनहला एवं पीला
- जन्मरत्न : माणिक्य
- उपरत्न : गार्नेट
- जड़ी : बेल की जड़
- दिशा : पूर्व
वर्ष का महत्वपूर्ण समय—22 मार्च से 28 अप्रैल, 10 जुलाई से 20 अगस्त

