
उदित वाणी, जमशेदपुर : आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ. आपका जन्मतिथि 11 जुलाई है. अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है. आपका जन्मांक कर्क राशि के अन्तर्गत आता है. इस माह का अधिपति ग्रह चन्द्रमा है. आप आजीवन चन्द्रमा ग्रह से प्रभावी रहेंगे. आप दयालु एवं कल्पनाशील व्यक्ति होंगे. किसी कार्य की शुरुआत बड़े उत्साह से करेंगे लेकिन जरा-सा मन बदलते ही उसे आप अधूरा छोड़ देंगे. अतीन्द्रिय ज्ञान की आप में अद्भुत क्षमता रहेंगी. आपके जीवन में एकाग्रता का अभाव रहेगा. आप किसी भी कार्य को नि:स्वार्थ भाव से करेंगे. आप किसी भी कार्य या वस्तु के लिए अपने आपको नहीं कहने में असमर्थता-सा महसूस करेंगे. आपका मुख्य सिद्धान्त सादा जीवन उच्चविचार होगा. मुख्य उद्देश्य लक्ष्य की प्राप्ति करना होगा. आपका दाम्पत्य जीवन सामान्य रहेगा. मुसीबतों के क्षण भी आप मुस्कराते रहेंगे. आप यथार्थवादी होते हुए भी सदैव कल्पना लोक में खोये रहेंगे. कला-सौन्दर्य में आप अधिक रूचि लेंगे. व्यर्थ का दिखावा आप अधिक पसन्द करेंगे. आप में सहयोग की भावना रहेगी. जीवन में अनुकूलता हेतु अपने इष्ट देवी-देवता की पूजा एवं अर्चना बराबर करें. अपने दैनिक जीवन में सफेद रंग का प्रयोग अधिकतम करें. चाँदी का कड़ा दाहिने हाथ में पहनें. समाज सेवा नि:स्वार्थ भाव से करें. मान-मर्यादा का पालन करें. भाग्योदय के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें.
झुम्पा लाहिड़ी (American author of Indian origin)
11 जुलाई, 1967

कुमार गौरव(Indian actor)
11 जुलाई, 1960

- मन्त्र : ॐ सों सोमाय नम:
- व्रत : सोमवार
- दिन : सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार
- दिनांक : 2, 11, 20, 29
- अंक : 1, 4, 7
- मास : अप्रैल, सितम्बर एवं नवम्बर
- वर्ष : 2, 11, 20, 29, 38, 47, 56, 65
- रंग : सफेद एवं क्रीम
- जन्मरत्न : मोती
- उपरत्न : मून स्टोन
वर्ष का महत्वपूर्ण समय—20 जून से 27 जुलाई

