
उदित वाणी, जमशेदपुर : आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ. आपका जन्मतिथि 9 जुलाई है. अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह मंगल है. आपका जन्मांक मेष व वृश्चिक राशि के अन्तर्गत आता है. इस माह का अधिपति ग्रह चन्द्रमा है. आप पर चन्द्रमा एवं मंगल ग्रह का प्रभाव आजीवन रहेगा. आपका जीवन कठिनाइयों से परिपूर्ण रहेगा. जोखिम भरे कार्यों में आपकी रूचि रहेगी. परोपकार की ओर आपका रूझान रहेगा. आप सहज ही दूसरों को अपना बना लेने में सक्षम होंगे. आपके साथ जो भी घटना घटित होगी वह आकस्मिक रू से ही होगी. प्रदर्शन की भावना विशेष रूप से विद्यमान रहेगी. आप अपने गुणों का सही उपयोग करने से वंचित रहेंगे. आप सौन्दर्य व अनुशासन को ज्यादा महत्व देंगे. वैवाहिक जीवन आपका सामान्य रहेगा. आप उच्च आदर्शों के लिए जियेंगे. किसी के अधीन नहीं रहना चाहेंगे. आप जो भी निर्णय लेंगे स्वतंत्र रूप से लेंगे. साथ ही जो भी कहेंगे स्पष्ट शब्दों में कहेंगे. आपके जीवन में भौतिक सुख-सुविधा का अभाव रहेगा. आप प्रेम-सौन्दर्य व संगीत प्रेमी होंगे. राजनैतिक गतिविधियों में भी आपकी रूचि अधिक रहेगी. जीवन में अनुकूलता हेतु अपने आराध्य देव की पूजा एवं अर्चना नियमित रूप से करें. अपने दैनिक जीवन में नारंगी एवं लाल रंग का प्रयोग अधिकतम करें. मंगलवार के दिन गुड़ या मिठाई ग्रहण करें एवं दान में देवें. समाज सेवा निष्काम भाव से करें. सुख-सौभाग्य के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें.
संजीव कुमार (accomplished Indian film actor)
09 जुलाई, 1938

संगीता बिजलानी (Indian actress)
09 जुलाई, 1960

- मन्त्र : ॐ अं अंगारकाय नम:
- व्रत : मंगलवार
- दिन : सोमवार, मंगलवार एवं गुरुवार
- दिनांक : 9, 18, 27
- अंक : 1, 3, 6
- मास : फरवरी, जून एवं नवम्बर
- वर्ष : 9, 18, 27, 36, 45, 54, 63, 72
- रंग : लाल एवं नारंगी
- जन्मरत्न : मूंगा
- उपरत्न : लाल अकीक
वर्ष का महत्वपूर्ण समय—15 मार्च से 14 अप्रैल, 31 अक्टूबर से 14 नवम्बर

