
उदित वाणी, जमशेदपुर : आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ. आपका जन्मतिथि 8 जुलाई है. अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का अधिष्ठाता ग्रह शनि है. आपका जन्मांक मकर राशि के अन्तर्गत आता है. इस माह का अधिपति ग्रह चन्द्रमा है. चन्द्रमा एवं शनि ग्रह का प्रभाव आपके ऊपर आजीवन रहेगा. आप महत्वाकांक्षी प्रवृत्ति के होंगे. आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली होगा. आपमें भावुकता की कमी होगी. दूसरों के मनोभावों को जान लेने की आप में अद्भुत क्षमता होगी. आप में स्वाभिमान की भावना भी रहेगी. आप कुछ क्रोधी स्वभाव के होंगे. क्रोध की स्थिति में आप अपना ही अहित कर बैठेंगे. आप भावुक प्रवृत्ति के होंगे. अधिक भावुकता होने के कारण मन बेचैन रहेगा. आपका जीवन संघर्षमय रहेगा. अधिक संघर्ष से ही आप मंजिल तक पहुँच सकेंगे. मित्रों के लिए आप बेहतर मित्र साबित होंगे. दुश्मनों के लिए आपके दिल में कोई स्थान नहीं रहेगा. सूक्ष्मदर्शिता आपका विशेष गुण होगा. धार्मिक-अध्यात्मिक कृत्यों में भी आप की रूचि रहेगी. जनकल्याण की भावना विशेष रूप से रहेगी. कठिनाइयों के निवारण हेतु अपने इष्ट देवी-देवता की पूजा एवं अर्चना तन-मन-धन से नियमित रूप से करें. अपने दैनिक जीवन में नीले रंग का प्रयोग करें. काले रंग की वस्तुओं का दान करें. शुद्ध शाकाहार जीवन अपनायें. परोपकारी बनें. सुख-समृद्धि के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें.
सौरव गांगुली (former Indian cricketer)
08 जुलाई, 1972

मीरा चोपड़ा (Indian actress)
08 जुलाई, 1983

- मन्त्र : ॐ शुं शुक्राय नम:
- व्रत : शुक्रवार
- दिन : सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार
- दिनांक : 6, 15, 24
- अंक : 4, 5, 8
- मास : फरवरी, अप्रैल एवं नवम्बर
- वर्ष : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 60, 69
- रंग : हल्का नीला एवं सफेद
- जन्मरत्न : हीरा
- उपरत्न : सफेद पुखराज
वर्ष का महत्वपूर्ण समय—20 अप्रैल से 21 मई, 23 सितम्बर से 20 अक्टूबर

