
उदित वाणी, जमशेदपुर : आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ. आपका जन्मतिथि 6 जुलाई है. अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह शुक्र है. आपका जन्मांक वृषभ व तुला राशि के अन्तर्गत आता है. इस माह का अधिपति ग्रह चन्द्रमा है. आप आजीवन चन्द्रमा एवं शुक्र ग्रह के प्रभाव में रहेंंगे. आपका जीवन शान्ति और धैर्य का सूचक होगा. आप हमेशा कुछ न कुछ सोचते रहेंगे. तुरन्त निर्णय लेना व दूरदर्शिता आपकी सफला में सफलता सिद्ध होगा. आप किसी की चापलूसी या झूठी प्रशंसा करना पसन्द नहीं करेंगे. आप स्पष्टवादी भी होंगे. लेकिन स्पष्टवादिता कभी घातक भी सिद्ध होगी. फैशन सम्बन्धित वस्तुओं पर आप अधिक व्यय करेंगे. आधुनिकता एवं भोग विलासिता की ओर आपका रुझान अधिक रहेगा. आपके जीवन में अनेकों बार आकस्मिक घटनाएँ घटित होंगी. परोपकार की ओर आपका रुझान रहेगा. आप में बुद्धि एवं भावन का अद्भुत तालमेल रहेगा. आपका गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा. आपकी स्मरण शक्ति श्रेष्ठ होगी. मार्ग-निर्देशन के क्षेत्र में आप अग्रणी रहेंगे. अनुकूलता हेतु अपने इष्ट देवी-देवता की पूजा अर्चना नियमित रूप से करें. अपने दैनिक जीवन में सफेद रंग की वस्तुओं का प्रयोग अधिक करें. सफेद रंग की वस्तुओं का दान करें. सिक्के की अंगूठी दायें हाथ की अनामिका अंगुली में पहने. मुफ्त में किसी वस्तु की चाह न करें. मान-मर्यादा का ख्याल रखें. याचक को निराश न करें. अहिंसा का पालन करें. भाग्योदय के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें.
रणवीर सिंह (Indian actor)
06 जुलाई, 1984

श्वेता त्रिपाठी (Indian actress)
06 जुलाई, 1984

- मन्त्र : ॐ शुं शुक्राय नम:
- व्रत : शुक्रवार
- दिन : सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार
- दिनांक : 6, 15, 24
- अंक : 4, 5, 8
- मास : फरवरी, अप्रैल एवं नवम्बर
- वर्ष : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 60, 69
- रंग : हल्का नीला एवं सफेद
- जन्मरत्न : हीरा
- उपरत्न : सफेद पुखराज
वर्ष का महत्वपूर्ण समय—20 अप्रैल से 21 मई, 23 सितम्बर से 20 अक्टूबर

