
उदित वाणी, जमशेदपुर : आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ. आपका जन्मतिथि 5 जून है. अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का अधिष्ठाता ग्रह बुध है. इस माह का अधिपति ग्रह बुध है. आप शुक्र एवं बुध ग्रह के जीवनपर्यन्त प्रभावी रहेंगे. आप प्रभावशाली व्यक्तित्व के व्यक्ति होंगे. आप विश्वनसीय, निष्ठावान व्यक्ति होंगे. आप लगातार कार्य करना पसन्द करेंगे. किसी भी कार्य को करने से पूर्व उसको गहराई तक जानलेवा आपका प्रमुख गुण होगा. आपके जीवन में आधुनिकता का समावेश रहेगा. कला व संगीत में आप विशेष रुचि लेंगे. आप कुछ जल्दबाजी प्रवृत्ति के होंगे. जिससे बनता हुआ भी कार्य बिगड़ जाएगा. आपका जनसम्पर्क विस्तृत रहेगा. आपके विचार सुलझे हुए होंगे. आप किसी के मन की बात सहज ही जान लेने में सक्षम होंगे. आपको अपने जीवन में मनोरंजन व यात्रा का भरपूर अवसर मिलेगा. सेवा भावना आपमें प्रबल रहेगी. आपमें त्वरित निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता होगी. सुख-समृद्धि हेतु अपने इष्ट देवी देवता की अर्चना करें. तन-मन-कर्म-वचन से पवित्र रहे. अपने दैनिक जीवन में सफेद एवं हरे रंग की वस्तुओं का प्रयोग करना लाभकारी रहेगा. बुधवार के दिन हरे रंग का खड़ा मूँग, हरा ऋतुफल, निकट के देवस्थान में अॢपत करें तथा दान भी करें. ङ्क्षहसाजनित कार्य न करें. परोपकारी बनें. भाग्योदय के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें.
योगी आदित्यनाथ (Indian politician)
05 जून, 1972

अजिंक्य रहाणे (Indian cricketer)
05 जून, 1988

- मन्त्र : ॐ बुं बुधाय नम:
- व्रत : बुधवार
- दिन : रविवार, गुरुवार एवं शनिवार
- दिनांक : 5, 14, 23
- अंक : 4, 6, 8
- मास : जनवरी, मई एवं दिसम्बर
- वर्ष : 5, 14, 23, 32, 41, 50, 59, 68
- रंग : सफेद एवं हरा
- जन्मरत्न : पन्ना
- उपरत्न : एक्वामैरीन
- जड़ी : विधारा की जड़
- दिशा : उत्तर
वर्ष का महत्वपूर्ण समय—21 मई से 20 जून, 21 अगस्त से 20 सितम्बर

