
उदित वाणी, जमशेदपुर : आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ. आपका जन्मतिथि 5 जुलाई है. अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का अधिष्ठाता ग्रह बुध है. आपका जन्मांक मिथुन एवं कन्या राशि के अन्तर्गत आता है. इस माह का अधिपति ग्रह मंगल है. आप मंगल एवं बुध ग्रह के सम्मिलित प्रभाव में रहेंगे. आप चंचल प्रवृत्ति क दयालु व मिलनसार व्यक्ति होंगे. आप किसी के अधिन रहना पसन्द नहीं करेंगे. आप स्वतंत्र एवं आधुनिक विचारों के होंगे. आप अपने को जैसा देश वैसा भेष के अनुरूप ढाल लेने में सक्षम होंगे. कला-संगीत-सौन्दर्य की ओर आपका रूझान अधिक रहेगा. आप खाली हाथ बैठना पसन्द नहीं करेंगे. आप विश्वसनीय और निष्ठावान व्यक्ति होंगे. आप कुछ जल्दबाज प्रवृत्ति के होंगे. जिससे नुकसान संभव होगा. आप में स्वार्थ गुण विशेष रूप से पाया जायेगा. आप आकर्षक प्रवृत्ति के होंगे जिसके कारण लोग स्वत: ही आपकी ओर आकर्षित होंगे. इसलिए आप कभी अपने को अकेला महसूस नहीं करेंगे. सेवा भावना आप में प्रबल रहेगी. आपको अपने जीवन में मनोरंजन व यात्रा का भरपूर अवसर मिलेगा. जीवन में प्रतिकूलता की स्थिति में अपने इष्ट देवी-देवता की अर्चना करें. अपने दैनिक-जीवन में सफेद रंग का प्रयोग अकितम करें. बुध कवच का पाठ करें. बुधवार का व्रत रखें. अपने हित के लिए असत्य बात का सहारा न लेवे. परोपकारी बनें. सफलता के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें.
पी. वी. सिंधु (Indian badminton player)
05 जुलाई, 1995

गीता कपूर (Indian dancer and choreographer)
05 जुलाई, 1973

- मन्त्र : ॐ बुं बुधाय नम:
- व्रत : बुधवार
- दिन : रविवार, गुरुवार एवं शनिवार
- दिनांक : 5, 14, 23
- अंक : 4, 6, 8
- मास : जनवरी, मई एवं दिसम्बर
- वर्ष : 5, 14, 23, 32, 41, 50, 59, 68
- रंग : सफेद एवं हरा
- जन्मरत्न : पन्ना
- उपरत्न : एक्वामैरीन
वर्ष का महत्वपूर्ण समय—21 मई से 20 जून, 21 अगस्त से 20 सितम्बर

