
उदित वाणी, जमशेदपुर : आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ. आपका जन्मतिथि 4 जून है. अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह राहु है. इस माह का अधिपति ग्रह बुध है. आप आजीवन बुध एवं राहु ग्रह से प्रभावी रहेंगे. आपके जीवन प्रमुख अंग होगा व्यवधान. आपका जीवन संघर्षशील रहेगा. अनेकों बार उतार-चढ़ाव के क्षण आयेंगे. आप अधिक परिश्रम से ही सफलता प्राप्त कर सकेंगे. आप स्वतंत्र निर्णय नहीं ले पायेंगे. कोई भी कार्य दूसरों की सलाह से ही करेंगे. दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा. आपका जनसम्पर्क सीमित होने से अकेलेपन की अनुभूति होगी. आप समाज सुधारक एवं आधुनिक प्रकृति के व्यक्ति होंगे. मौजमस्ती के निमित्त अधिक व्यय करेंगे. आपके विचारों में उग्रता का समावेश रहेगा. आप अपने कार्य को ज्यादा महत्व देंगे. धनोपार्जन की ओर रुझान अधिक रहेगा. रचनात्मक कार्यों में अधिक रुचि लेंगे. आप कार्य को कुशलतापूर्वक नवीनतम तरीके से सम्पन्न करने में सक्षम होंगे. प्रेम प्रसंगों में विफलता ही आपके हाथ लगेगी. सौभाग्य के लिए अपने इष्टï देवी-देवता की पूजा-अर्चना करके घी का दीपक अवश्य जलावें. अपनी आय का कुछ निश्चित प्रतिशत धन गरीबों की सेवा व सहायता में लगावें. अपने दैनिक जीवन में काले रंग की वस्तुओं का प्रयोग अधिकतम करें. अमावस्या तिथि के दिन गरीबों को भोजन करावें. लाभार्जन का मार्ग प्रशस्त होगा. îनशीले पदार्थों से दूरे रहें. जीवन में काला, भूरा एवं स्लेटी रंग लाभकारी रहेगा. सफलता के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें. सफलता के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें.
अनिल अंबानी (chairman of Anil Ambani Group)
04 जून, 1959

प्रियामणि (Indian actress)
04 जून, 1984

- मन्त्र : ॐ रां राहुवें नम:
- व्रत : शनिवार
- दिन : सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार
- दिनांक : 4, 13, 22, 31
- अंक : 1, 2, 7
- मास : फरवरी, जून एवं अगस्त
- वर्ष : 4, 13, 22, 31, 40, 49, 58, 67
- रंग : काला, भूरा एवं स्लेटी
- जन्मरत्न : गोमेद
- उपरत्न : काला अकीक
- जड़ी : सफेद चंदन की जड़
- दिशा : आग्नेय
वर्ष का महत्वपूर्ण समय—21 मार्च से 28 अप्रैल, 10 जुलाई से 20 अगस्त

