
उदित वाणी, जमशेदपुर : आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ. आपका जन्मतिथि 4 जुलाई है. अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह राहु है. आपका जन्मांक कुम्भ राशि के अन्तर्गत आता है. इस माह का अधिष्ठाता ग्रह मंगल है. आपके ऊपर मंगल एवं राहु ग्रह का प्रभाव जीवन पर्यन्त रहेगा. आपका जीवन संघर्षमय रहेगा. आप कोई भी कार्य करे उसमें एक बार व्यवधान अवश्य संभावी रहेगा. आप स्वयं निर्णय लेने में अपने आप को असमर्थ सा महसूस करेंगे. इसलिए कोई भी कार्य दूसरों की सलाह लेने के बाद ही करेंगे. भोग विलासिता व मौज-मस्ती के निमित्त आप अधिक व्यय करेंगे. आप क्रोधी स्वभाव के होंगे. क्रोध की स्थिति में आप अपना मनोबल खो बैठेंगे. और अपना ही नुकसान कर लेंगे. आप में प्रदर्शन की भावना भी पाई जायेगी. सहयोगियों से आपको असहयोग ही प्राप्त होगा. आप अपनी जिम्मेदारी के प्रति सजग रहेंगे. आप किसी भी गलत बात या कार्य के प्रबल विरोधी होंगे. कठोर परिश्रम से ही आप प्रगति की ओर अग्रसर हो सकते हैं अन्यथा नहीं. कठिनाइयों की निवृत्ति हेतु आपको चाहिए कि आप नियमित रूप से अपने देवकक्ष में देशी घी का दीपक जला कर इष्ट देवी देवता की आराधना करें. अपने दैनिक जीवन में काले रंग का प्रयोग अधिकतम करें. अमावस्या के दिन उड़द के दाल से बने पकौड़े पर दही डाल कर चील-कौवे को खिलाये. परोपकार अवश्य करें. सुख-समृद्धि व सफलता के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें.
नीना गुप्ता (Indian actress)
04 जुलाई, 1959

आर्यन वैद (Indian actor)
04 जुलाई, 1976

- मन्त्र : ॐ रां राहवे नम:
- व्रत : शनिवार
- दिन : सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार
- दिनांक : 4, 13, 22, 31
- अंक : 1, 2, 7
- मास : फरवरी, जून एवं अगस्त
- वर्ष : 4, 13, 22, 31, 40, 49, 58, 67
- रंग : काला, भूरा एवं स्लेटी
- जन्मरत्न : गोमेद
- उपरत्न : काला अकीक
वर्ष का महत्वपूर्ण समय—21 मार्च से 28 अप्रैल, 10 जुलाई से 20 अगस्त

