
उदित वाणी, जमशेदपुर : आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ. आपका जन्मतिथि 3 जुलाई है. अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है. आपका जन्मांक धनु एवं मीन राशि के अन्तर्गत आता है. इस माह का अधिपति मंगल है. आप आजीवन मंगल एवं बृहस्पति ग्रह के सम्मिलित प्रभाव में रहेंगे. आपका जीवन सामान्य स्तर का होगा. आपकी महत्वकांक्षाएँ काफी ऊँची होगी. आप न तो किसी के कार्य में बाधा डालेंगे और न आप चाहेंगे कि कोई आपके कार्य में बाधा डालें. आप बाधाओं का धैर्यपर्वक सामना करने के लिए तैयार रहेंगे. आपकी दूरदर्शिता और वाकपटुता सफलता में सहायक सिद्ध होगी. कलात्मक कृत्यों की ओर आपका रुझान अधिक रहेगा. आप विनोदी स्वभाव को होंगे. आप नवज्ञान प्राप्त करने को इच्छुक रहेंगे. धार्मिक-अध्यात्मिक कृत्यों में भी आपकी विशेष रूचि रहेगी. आप समयानुसार चलना पसन्द करेंगे. आपका मस्तिष्क क्रियाशील रहेगा. आप सदैव कुछ न कुछ करते रहना पसन्द करेंगे. खाली हाथ बैठना आपके लिए अपमान जैसा होगा. आप मौज-मस्ती व स्वेच्छा पूर्ति हेतु जहाँ रहेंगे वहाँ का वातावरण अपने मनोनुकूल बना लेने में सक्षम होंगे. कठिनाइयों के दौर में अपने इष्ट देवी देवता की अर्चना करें. अतएव सम्बन्धित ग्रह के निमित्त उपाय और उपचार करने पर परिस्थितियाँ सुधार पर होगी. अपने दैनिक जीवन में क्रीम व सफेद रंग की वस्तुओं का अधिकतम प्रयोग करें. वृहस्पति के दिन पीले रंग की वस्तुओं का दान करें. सुख-सौभाग्य के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें.
हरभजन सिंह (Indian cricketer)
03 जुलाई, 1980

भारती सिंह (Indian actress)
03 जुलाई, 1986

- मन्त्र : ॐ बृं बृहस्पतये नम:
- व्रत : बृहस्पतिवार
- दिन : रविवार, मंगलवार एवं गुरुवार
- दिनांक : 3, 12, 21, 30
- अंक : 1, 7
- मास : मार्च, जुलाई एवं अक्टूबर
- वर्ष : 3, 12, 21, 30, 39, 48, 57, 66
- रंग : सफेद एवं क्रीम
- जन्मरत्न : पोखराज
- उपरत्न : सुनहला (गोल्डन टोपाज)
वर्ष का महत्वपूर्ण समय—19 फरवरी से 20 मार्च, 21 नवम्बर से 20 दिसम्बर

