
उदित वाणी, जमशेदपुर : आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ. आपका जन्मतिथि 2 जुलाई है. अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है. आपका जन्मांक कर्क राशि के अन्तर्गत आता है. इस माह का अधिपति ग्रह मंगल है. आप मंगल एवं चन्द्रमा ग्रह से आजीवन प्रभावी रहेंगे. आपका स्वभाव मृदु व दयालु प्रवृत्ति का होगा. अतीन्द्रिय ज्ञान की आप में अद्भुत क्षमता होगी. आप सादगी भरा जीवन व्यतीत करना चाहेंगे. आप आकर्षक प्रतिभा के धनी होंगे. आपके जीवन में एकाग्रता का अभाव रहेगा. आप छोटी-सी ही असफलता से निराश हो जायेंगे. आपका मुख्य उद्देश्य लक्ष्य की प्राप्ति करना होगा. आपको जनसम्पर्क से लाभ प्राप्त होगा. आप किसी भी समस्या पर तुरन्त निर्णय नहीं ले पायेंगे. अत्यधिक उदारता आपके लिए नुकसान दायक रहेगी. आप यथार्थवादी होंगे. यथार्थवादी होते हुए भी हमेशा कल्पना लोक में खोये रहेंगे. आप में प्रदर्शन की भावना अधिक रहेगी. चन्द्रमा तत्व की प्रधानता के कारण आप में गुण की अधिकता रहेगी. जीवन में कठिनाइयों की घड़ी में अपने अराध्य देव की पूजा एवं अर्चना बराबर करें. अपने दैनिक जीवन में सफेद रंग की वस्तुओं का अधिकतम प्रयोग करें. सफेद रंग की वस्तुओं का दान भी करें. गाय को घी लगा पराठा खिलावें. मुफ्त में किसी वस्तु की चाह न करें परोपकार करें. सुख-समृद्धि के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें.
रज़ा मुराद (Indian actor)
02 जुलाई, 1946

गौतमी (Indian film actress, television actress, television host and costume designer)
02 जुलाई, 1968

- मन्त्र : ॐ सों सोमाय नम:
- व्रत : सोमवार
- दिन : सोमवार, मंगलवार एवं शुक्रवार
- दिनांक : 2, 11, 20, 29
- अंक : 1, 4, 7
- मास : अप्रैल, सितम्बर एवं नवम्बर
- वर्ष : 2, 11, 20, 29, 38, 47, 56, 65
- रंग : सफेद एवं क्रीम
- जन्मरत्न : मोती
- उपरत्न : मून स्टोन
वर्ष का महत्वपूर्ण समय—20 जून से 27 जुलाई

