
उदित वाणी, जमशेदपुर : आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ. आपका जन्मतिथि 1 जुलाई है. अंक ज्योतिष के अनुसार आपकी जन्मतिथि का अधिष्ठाता ग्रह सूर्य है. आपका जन्मांक ङ्क्षसह राशि के अन्तर्गत आता है. इस माह का अधिपति ग्रह मंगल है. आप आजीवन मंगल एवं सूर्यग्रह से प्रभावी रहेंगे. आपका जीवन कठिनाइयों से परिपूर्ण रहेगा. आप किसी व्यक्ति द्वारा अपमानित होने पर उसे हमेशा याद रखेंगे. और अन्तत: उससे बदला लेने में सफल होंगे. त्वरित निर्णय व दूरदर्शिता आपके सफलता में सहायक सिद्ध होगी. आपमें भावुकता की कमी होगी. हाथ पर हाथ रखकर बैठना आप पसन्द नहीं करेंगे. आप अपने जीवन में अनुशासन को ज्यादा महत्व देंगे. स्वार्थ की भावना आप में विशेष रूप से रहेंगी. आप परिस्थितियों को अपने अनुकूल बना लेने में सक्षम होंगे. मित्रों से आपको हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी. भौतिक सुख सुविधा हेतु आप सदैव प्रयत्नशील रहेंगे. आपकी स्मरण शक्ति श्रेष्ठ होगी. आप जिससे भी एक बार मिल लेंगे उसे हमेशा याद रखेंगे. आप निम्न स्तर का कार्य करना पसन्द नहीं करेंगे. जीवन में अनुकूलता हेतु अपने इष्ट-देवी-देवता की अर्चना करें. अपने दैनिक जीवन में सुनहरा एवं पीला रंग का प्रयोग अधिकतम करें. लालव में गेंहू, गुड़, लाल फूल, तांबे का टुकड़ा दक्षिणा सहित रविवार के दिन दान में देवें. सदाचार का पालन सदैव करें. आरोग्य व सौभाग्य के लिए रत्न या उपरत्न तथा यन्त्र विधि-विधानपूर्वक धारण करें.
वेंकैया नायडू (13th and Incumbent Vice-President of India)
01 जुलाई, 1949

अखिलेश यादव (Indian Politician)
01 जुलाई, 1973

- मन्त्र : ॐ घृणि सूर्याय नम:
- व्रत : रविवार
- दिन : रविवार, बुधवार एवं गुरुवार
- दिनांक : 1, 10, 19, 28
- अंक : 2, 4, 7
- मास : जनवरी, जुलाई एवं दिसम्बर
- वर्ष : 1, 10, 19, 28, 37, 46, 55, 64
- रंग : नारंगी, सुनहरा एवं पीला
- जन्मरत्न : माणिक्य
- उपरत्न : गार्नेट (तामड़ा)
वर्ष का महत्वपूर्ण समय—22 मार्च से 28 अप्रैल, 10 जुलाई से 20 अगस्त

