
उदित वाणी, जमशेदपुर: गुलमोहर हाई स्कूल टेल्को की ओर से आगामी 18-19 नवम्बर को गुलमोहर प्राइमरी स्कूल परिसर में करिअर एक्सपो का आयोजन होगा. दो दिन तक चलने वाले इस एक्सपो में विभिन्न करिअर के बारे में जानकारी दी जाएगी.
इसके मुख्य अतिथि टाटा स्टील के वीपीसीएस चाणक्य चौधरी और विशिष्ट अतिथि टाटा मोटर्स के प्लांट हेड रवीन्द्र कुलकर्णी होंगे. बुधवार को गुलमोहर हाई स्कूल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में स्कूल की प्रिंसिपल प्रीति सिन्हा ने बताया कि इस फेयर में 50 आईसीएसई और सीबीएसई स्कूलों के स्टूडेन्ट्स भाग लेंगे.
उन्होंने कहा कि जमशेदपुर के स्टूडेन्ट्स इंजीनियरिंग और मेडिकल को ही करिअर के विकल्प के तौर पर अपनाते हैं. स्कूल की कोशिश है कि विद्यार्थियों को करिअर की नई संभावनाओं से अवगत कराया जाय, ताकि वे अपनी रूचि के अनुसार करिअर का चयन कर सके.
टाटा एजुकेशन एक्सीलेंस प्रोग्राम के मदद से हो रहे इस कार्यक्रम में प्राइवेट संस्थानों के साथ ही एक पैनल डिस्कशन भी होगा. 18 नवम्बर को सुबह 9 बजे इसका उदघाटन होगा.

