
उदित वाणी नयी दिल्ली: जीएसटी संग्रह में वृद्धि का सिलसिला दो माह के बाद मई में थम गया और यह एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 44 प्रतिशत बढ़कर 1,40,885 करोड़ रुपये रहा। इसमें केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) का हिस्सा 25,036 करोड़ रुपये रहा। राज्य जीएसटी (एसजीएसटी) संग्रह 32,001 करोड़ रुपये और एकीकृत जीएसटी (आईजीएसटी) संग्रह 73,345 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा 10,502 करोड़ रुपये का उपकर भी जुटाया गया। एक साल पहले के समान महीने में जीएसटी संग्रह 97,821 करोड़ रुपये रहा था। मई में जीएसटी संग्रह में गिरावट आने के बावजूद यह अबतक का चौथा सर्वाधिक कर संग्रह है। अप्रैल में कुल 7.4 करोड़ ई-वे बिल निकाले गए, जो मार्च के 7.7 करोड़ ई-वे बिल से करीब चार प्रतिशत कम है।
जीएसटी संग्रह (लाख करोड़ रुपये में):
जनवरी 2022 – 1.40
फरवरी 2022 – 1.33 (2022 में सबसे कम कर संग्रह)
मार्च 2022 – 1.42
अप्रैल 2022 – 1.68
मई 2022 – 1.40
