
उदित वाणी, जमशेदपुर: लोयोला स्कूल टेल्को में शुक्रवार को विद्यालय के बच्चों के बीच सामूहिक हिंदी काव्य वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस दौरान प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं ने अपनी-अपनी कविताओं से शिक्षकों और निर्णायकों को काफी प्रभावित किया.
कविता पाठ प्रतियोगिता में कक्षा एलकेजी यूकेजी कक्षा 1 तथा कक्षा 2 के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग लिया. बच्चों के बीच सामुहिक हिंदी काव्य वाचन प्रतियोगिता के आयोजन से उनमें सीखने की क्षमता विकसित होती है.
उनमें आगे बढ़ने की प्रवृत्ति आ जाती है। यह उनके शैक्षणिक विकास में सहायता करता है भविष्य में या उन्हें एक अच्छा वक्ता बना सकता है. प्रतियोगिता में प्रधानाध्यापिका चरणजीत ओसान, समन्वयक शिक्षिका जीनत मारिया सुंडी उपस्थित थीं.

