
उदित वाणी, सरायकेला: चैती नवरात्र के दसवें दिन रामनवमी अखाड़ा समिति छोटा गम्हरिया, पूंजीडूंगरी के द्वारा भव्य जुलूस निकाली गई. अखाड़ा के गुरु द्वारा सलामी लेने के उपरांत आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई.
जिसे देखने के लिए दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी काफी संख्या में लोग छोटा गम्हरिया आए. अखाड़ा समिति के सभी राम भक्तों ने माथे पर भगवा गमछा लपेटे जय श्री राम के नारों के साथ अपनी आस्था प्रकट कर रहे थे. इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी हुई और राम भक्तों ने कई तरह के हैरतअंगेज करतब दिखाए.
नुकीले तारों पर चलने, छाती पर पत्थर और ट्यूबलाइट तोड़ने से लेकर कई हैरतअंगेज कारनामे प्रदर्शित किए गए. इस दौरान विधि- व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय थाना पूरे दलबल के साथ उपस्थित रहे.
एवं शांति और भाईचारे के साथ रामनवमी संपन्न कराने में अग्रणी भूमिका निभाई. जिन- जिन मार्गों से यात्रा निकली लोगों ने चने और शरबत बांट जुलूस में शामिल भक्तों का हौसला बढ़ाया. इस दौरान भक्तों का उत्साह दोगुना नजर आया. बता दें कि रामनवमी अखाड़ा समिति छोटा गम्हरिया, पूंजीडूंगरी की स्थापना 1983 को हुई.
वर्तमान कमेटी के मुख्य संरक्षक अमृत महतो, अध्यक्ष छोटा गम्हरिया ग्राम प्रधानअध्यक्ष सूरज लाल उर्फ लकडू महतो,सचिव वरुण महतो, सुखलाल महतो, दिलीप गोराई, जगन्नाथ केव्रत, मालिक महतो, पीयूष महतो, छुटना मंडल और अन्य लोग हैं.


