
उदित वाणी, जमशेदपुर: उन्नत भारत अभियान के अनतर्गत राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर द्वारा गोद लिए हुए गावं यशपुर में रविवार को गांधी जयंती के अवसर पर राज्य सरकार के निर्देशानुसार यशपुर पंचायत सचिवालय सभागार में प्रात: 10 बजे से पंचायत स्तरीय एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन मुखिया पार्वती सरदार के अध्यक्षता में किया गया.
उक्त सभा में उन्नत भारत अभियान के क्षेत्रीय समन्वयक डॉ रंजीत प्रसाद, संस्थान समन्वयक डॉ कणिका प्रसाद,वरिष्ठ परियोजना सहायक अनुरुद्ध कुमार, पंचायत सचिव साहु, पंचायत समिति सदस्य, ग्राम प्रधान, स्थानीय ग्रामीण, शिक्षक, पंचायत के महिला समितियों के पदाधिकारी एवं ग्रामीण स्तर पर कार्यरत सरकारी विभागों के कर्मीगण सम्मिलित हुए.
इस सभा का आरंभ मुखिया पार्वती सरदार द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पण कर किया गया.
इस सभा में ” सबकी योजना सबका विकास नारे के अनतर्गत ग्रामीणों के साथ अलग अलग योजनाओ पर चर्चा हुई. सभा का समापन सौहार्द पुर्वक समापन हुआ.

