
उदितवाणी,जमशेदपुर: लोयोला स्कूल ने आज आईएससी 2023 बैच के लिए ग्रेजुएशन नाइट का आयोजन किया. कुुल 199 छात्र-छात्राओं को सर्टिफिकेट प्रदान किए. उत्सवी माहौल में छात्राओं, स्कूल के शिक्षकों और अभिभावकों ने अपनी भावनाओं का इजहार किया.
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर राइफल शूटिंग में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए शीर्ष आदित्य कश्यप और तमाम चुनौतियों का अदम्य साहस के साथ मुकाबला करने के लिए हर्ष अग्रवाल को विशेष पुुरस्कार दिए गए. प्रेयर सर्विस और लैम्प लाइटिंग के साथ समारोह का समापन हुआ.


Advertisement
<

