
उदित वाणी, जमशेदपुर: ग्रेजुएट कॉलेज जमशेदपुर के एनएसएस यूनिट द्वारा पर्यावरण के लिए जीवन, मिशन लाइव के तहत एक जागरूकता रैली निकाली गई. रैली को प्राचार्या डॉ. मुकुल खंडेलवाल ने रवाना किया.
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यावरण जागरूकता रैली से आम जनता लाभान्वित होगी. पर्यावरण की सुरक्षा सभी नागरिकों का कर्तव्य है. यह जागरूकता रैली महाविद्यालय से निकलकर जुबली पार्क गोलंबर होते हुए साक्षी मार्केट से होकर महाविद्यालय में समाप्त हुई. इस जागरूकता रैली में दुकानदारों को पेपर बैग देकर जागरूक किया गया कि प्लास्टिक का प्रयोग ना करें.
यह पर्यावरण के लिए हानिकारक है. एनएसएस वॉलिंटियर ने प्रेरणादायक स्लोगन के द्वारा लोगों को जागरूक किया. इस रैली में करीब 50 छात्राओं ने भाग लिया. यह कार्यक्रम प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. सुलेखा कुमारी के नेतृत्व में किया गया. इस अवसर पर डॉ. केके कामलेदु और फ्रांसिस के अलावा बहुत से छात्राएं उपस्थित थी.

