
उदित वाणी, जमशेदपुर : गोविन्द विद्यालय तामुलिया में 24 जुलाई को एक गरिमामय समारोह में नए विद्यार्थी परिषद का गठन किया गया. इस आयोजन में पुराने परिषद सदस्यों ने अपने दायित्व मुख्य अतिथि के कर कमलों द्वारा नवगठित परिषद को सौंपे.
अनुशासन, कर्मठता और सम्मान का लिया गया संकल्प
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनुपम कुमार (जॉइंट सेक्रेटरी, आर्चरी एसोसिएशन, ईस्ट सिंहभूम) ने विद्यार्थियों को अनुशासन, दृढ़ इच्छाशक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और कर्मठता की शपथ दिलाई. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि जिम्मेदारियों का निर्वाह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करें. सफलता अवश्य मिलेगी. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कभी भी अपने अभिभावकों का अनादर न करें, क्योंकि उनकी दुआएं ही सफलता की सबसे मजबूत नींव होती हैं.
आर्चरी से भी जोड़ी प्रेरणा की बात
अनुपम कुमार ने परिषद के नवचयनित सदस्यों को आर्चरी के महत्व और अनुशासन के साथ जीवन में उसके योगदान की भी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि जीवन में लक्ष्य को साधने के लिए आर्चरी जैसी एकाग्रता और धैर्य जरूरी है.
आयोजन में रही सभी की सक्रिय भागीदारी
कार्यक्रम का संचालन कक्षा 10वीं की छात्रा आलिया आफरीन ने किया. स्वागत भाषण अंजना प्रताप ने दिया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन राकिया ज़मन ने प्रस्तुत किया.
समारोह में विद्यालय के सचिव अभिषेक शर्मा, प्राचार्य कृष्णा मोदक, वरिष्ठ समन्वयक हरविंदर कौर और परिषद प्रभारी नौशाद रज़िया उपस्थित रहीं.
नवगठित विद्यार्थी परिषद की सूची
प्रेसिडेंट – आले नबी (XI A)
वाईस प्रेसिडेंट – मानवी रानी (XI A)
सेक्रेटरी – अशोक महतो (XI A)
जॉइंट सेक्रेटरी – जाकिया तस्नीम (XI B)
स्कूल कैप्टेन (बॉय) – आदित्य वर्मा (XI A)
स्कूल कैप्टेन (गर्ल) – फलक मेहनाज़ (XI A)
स्कूल वाईस कैप्टेन (बॉय) – जोगेश सिंह (XI A)
स्कूल वाईस कैप्टेन (गर्ल) – जारा खान (XI A)

