
उदित वाणी, जमशेदपुर: जुगसलाई स्थित श्री टाटानगर गौशाला में दो दिवसीय गोपाष्टमी समारोह एक और दो नवंबर को धूमधाम से मनाया जायेगा. गोपाष्टमी समारोह के साथ-साथ श्री टाटानगर गौशाला कमेटी की ओर से कमेटी के 103वें वार्षिक अधिवेशन का भी आयोजन किया जा रहा है.
मंगलवार को इस समारोह का आगाज किया जाएगा. दो नवंबर तक होने वाले इस समारोह में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा. गोपाष्टमी समारोह का उद्घाटन उदित वाणी के संपादक समाजसेवी राधेश्याम अग्रवाल करेंगे. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री बन्ना गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक मंगल कालिंदी समेत समाज के कई लोग मौजूद रहेंगे.
शाम में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी होगा. श्री टाटानगर गौशाला कमेटी के अध्यक्ष कैलाश सरायवाला, महासचिव महेश गोयल, कोषाध्यक्ष कैलाश अग्रवाल तथा सह सचिव एवं कार्यक्रम संयोजक राजेश हरनाथका ने संयुक्त रूप से बताया कि दूसरे दिन बुधवार 2 नवंबर को कलियाडीह स्थित गौ सदन में सुबह 10.30 बजरंगबली की पूजा-अर्चना और भजन समारोह होगा.
इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा. इसके साथ ही दोपहर में प्रसाद का आयोजन होगा. इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. उन्होंने सभी गौ प्रेमियों से कार्यक्रम पधार कर गौ माता का आशीर्वाद प्राप्त करने का अनुरोध किया है. मालूम हो कि श्री टाटानगर गौशाला कमेटी द्वारा जुगसलाई और कलियाडीह दोनों गौशाला की देखरेख की जाती है.
गोपूजन समेत विविध कार्यक्रम होंगे
एक नवंबर मंगलवार के दिन गोपाष्टमी समारोह का आयोजन श्री चिमनलाल भलोटिया स्मृति भवन श्री टाटा नगर गौशाला जुगसलाई में किया जाएगा. पहले दिन मंगलवार 1 नवम्बर को जुगसलाई गौशाला में सुबह 10.30 (साढे दस बजे) से सामुहिक गोपूजन एवं आरती का आयोजन होगा.
संध्या 5:00 बजे से 6:00 बजे तक गौ माता की करुण पुकार एवं कृष्णा रासलीला, राधा कृष्ण जी की मनमोहक झांकी का आयोजन किया जाएगा, जबकि संध्या 8:00 बजे से गौ माता की कलयुग में दीनबंधु से पुकार नृत्य नाटिका एवं बाल गोपाल लीला की प्रस्तुति की जाएगी.
नृत्य संगीत की विशेष प्रस्तुति सुमित शर्मा सोनू एंड पार्टी जमशेदपुर के द्वारा की जाएगी. कार्यक्रम में गोविंददोदराजका विशिष्ट अतिथि के तौर पर सम्मिलित होंगे तो वही रामकृष्ण चौधरी सम्मानित अतिथि एवं नवीन अग्रवाल भी बतौर सम्मानित अतिथि समारोह में हिस्सा लेंगे. इसी दिन शाम को 5 बजे से श्री टाटानगर गौशाला का 103 वां वार्षिक अधिवेशन का आयोजन होगा.
जुगसलाई में गौ परिक्रमा मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा
गौशाला कमेटी की ओर से एक नवंबर को ही दोपहर के 12:00 बजे नवनिर्मित गोवर्धन धारी श्री कृष्ण भगवान सह सप्त गौ परिक्रमा मंदिर का उद्घाटन भी किया जाएगा. इसका उद्घाटन कमल अग्रवाल एवं उनके परिवार के द्वारा किया जाएगा.
श्री टाटानगर गौशाला परिसर मे कमल अग्रवाल द्वारा अपने माता-पिता स्व. तारा देवी- सूरजमल अग्रवाल की पुण्य स्मृति मे मंदिर का निर्माण कराया गया है. उद्घाटन के बाद दोपहर में 12.30 बजे से प्रसाद का आयोजन होगा.
यह जानकारी सोमवार को श्री टाटानगर गौशाला कमिटी के अध्यक्ष कैलाश सरायवाला, महासचिव महेश गोयल, कोषाध्यक्ष कैलाश अग्रवाल तथा सह सचिव एवं कार्यक्रम संयोजक राजेश हरनाथका ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी.
कल भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे
दो नवंबर के दिन कलियाडीह स्थित गौ सदन में (घाघीडीह जेल के पीछे) सुबह 10:30 बजे पवन पुत्र अंजनी नंदन हनुमान जी महाराज का पूजन किया जाएगा. इसमें मुख्य यजमान के तौर पर अशोक भालोटिया एवं रतनलाल मंगोतिया भाग लेंगे.
साथ ही दोपहर में सपरिवार प्रसाद का आयोजन होगा. सुबह 10:30 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें ब्रज की महाराज एवं मरुधर की धारा से मयूर का भव्य नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा.
दोपहर 12:30 बजे यहां प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसकी सभी तैयारियां पुरी कर ली गयी हैं. उन्होंने सभी गौप्रेमी बंधुओं से सभी कार्यक्रमों में ससमय सपरिवार पधार कर गौ माता के अमृत तुल्य आशीर्वाद की प्राप्ति करने का अनुरेाध किया है. मालूम हो कि श्री टाटानगर गौशाला कमिटी द्धारा जुगसलाई और कलियाडीह दोनों गौशाला की देखरेख की जाती हैं.

