
उदितवाणी,जमशेदपुर: टाटा स्टील का एमडी ऑनलाइन बुधवार को हुए, जिसमें कंपनी के कर्मियों ने विभिन्न सवाल पूछे. सीआरएम विभाग के घनश्याम पांडेय ने पूछा कि बर्मामाइंस में बहुत सारे खाली क्वार्टर हैं, जिसमें असामाजिक तत्व बुनियादी ढांचे की चोरी कर रहे हैं.
एक दूसरे कर्मी ने पूछा कि पीएम मॉल के पास पानी के पाइप एरिया के ऊपर एक बहुत बड़ी पार्किंग है जो पाइप लाइन के लिए असुरक्षित है. इस पर वीपी सीएस चाणक्य चौधरी ने कैप्टन धनंजय मिश्रा को देखने को कहाय कैप्टन मिश्रा ने कहा कि पीएम मॉल का काम दो महीने में शुरू हो जाएगा.
कोक प्लांट की ज्योति ने सवाल पूछा कि पति को पत्नी के साथ डिलीवरी रूम में जाने दिया जाए. वीपीसीएस ने इस समस्या के समाधान के लिए डॉ विनीता से मिलने को कहा. एके गुप्ता ने सोनारी में स्वास्थ्य जांच की रिपोर्ट देने का मुद्दा उठाया.
वीपीसीएस ने बताया कि यह उपलब्ध होगा. गुप्ता ने फिजिकल मेडिकल बुक जारी करने का मुद्दा भी उठाया. वीपीसीएस ने बताया कि इसे बनाना शुरू हो जाएगा.

