
उदित वाणी जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के टिनप्लेट नामदा बस्ती निवासी जसबीर सिंह (39) संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं. मिली जानकारी के अनुसार जसबीर सिंह ने डोबो ब्रिज से आखिरी बार अपनी बहन जसविंदर कौर से फोन पर बात की थी और कहा था कि वह पुल से कूदकर आत्महत्या करने जा रहे हैं. इसके बाद से उनका कुछ अता-पता नहीं चल पाया है. वही परिजनों द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक जसबीर सिंह रात को घर में घूमने के लिए बोलकर निकला था और उनकी स्कूटी होंडा डुओ ब्लैक कलर जिसका पंजीकृत संख्या जेएच 05 एयू 1771 डोबो ब्रिज के पास मिली है. स्कूटी के साथ घटनास्थल से हेलमेट, मोबाइल फोन और गाड़ी की चाबी भी बरामद की गयी है. वही परिजनों ने सुबह कपाली ओपी में लिखित आवेदन दिया है और जांच की मांग की है, उन्होंने बताया लापता जसबीर मुंबई में रहकर जॉब करता था.

