उदित वाणी, जमशेदपुर: पुराना सोनारी विकास समिति की बैठक शनिवार को समिति कार्यालय में अध्यक्ष धनंजय महतो की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में 17 मई (शनिवार) को समिति मैदान (कारमेल स्कूल के पीछे) में आयोजित होने वाले छऊ नृत्य कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई.
बंगाल और झारखंड की टीमों की होगी प्रस्तुति
धनंजय महतो ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत रात्रि 9:30 बजे शहीद निर्मल महतो, पूर्व सांसद स्व. सुनील महतो तथा झारखंड के पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व. सुधीर महतो को श्रद्धांजलि अर्पण के साथ की जाएगी. इसके बाद रात्रि 10 बजे से छऊ नृत्य की प्रस्तुति आरंभ होगी.कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल के पुरुलिया ज़िले के बंदवान की महिला छऊ नृत्य टीम (उस्ताद संजय छऊ नाच) तथा सरायकेला-खरसावां के नीमडीम की छऊ नृत्य टीम (उस्ताद चंडीचरण महतो) की सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी.
गण्यमान्य अतिथियों की उपस्थिति
इस सांस्कृतिक आयोजन में राज्य के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन, सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक सबिता महतो, पूर्व सांसद शैलेन्द्र महतो, बीस सूत्री समिति के जिला उपाध्यक्ष मोहन कर्मकार, झारखंड आंदोलनकारी आस्तिक महतो, फणिन्द्र महतो, बबलू महतो व सुखदेव महतो मुख्य रूप से शामिल होंगे.
आयोजन को सफल बनाने बनी समिति
कार्यक्रम के संचालन और समन्वय के लिए एक आयोजन समिति का गठन किया गया है. इसमें अध्यक्ष: धनंजय महतो, संयोजक: अशोक सिंह, उपाध्यक्ष: रामू महतो, स्वपन महतो, कमल आदित्य, गोरा चंद्र दास, महासचिव: अखिलेश्वर महतो, नवीन महतो, अजय रजक, चित्तो मंडल, कमल महतो, मनोज महतो, कार्तिक महतो, सचिव: अशोक महतो, उत्तम महतो, निपुन मिश्रा, संयुक्त सचिव: बॉबी दास, हीरु दास, संजु बोस, कोषाध्यक्ष: तारापदो महतो, कार्तिक दास, विजय महतो शामिल हैं.
कार्यक्रम से जुड़े अन्य सक्रिय सदस्य
धनेष कर्मकार, संतोष महतो, उज्जवल दास, शिवशंकर सिंह, संतोष आदित्य, सुजीत आदित्य, अनुप आदित्य, गौतम महतो, राजू बाबा, सुनील महतो, मनिल महतो, राजेश महतो, सुमित महतो, अनिल सिंह, दिजेन महतो, शिवचरण महतो, निशांत ओझा, स्वपन राय, सुनील दास, बिजली महतो, काजल दास, कैलाश ठाकुर, सोमनाथ महतो, अभय सिंह और रोहित दास को आयोजन समिति में शामिल किया गया है.
उदित वाणी टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।