
उदित वाणी, जमशेदपुरः टाटा मोटर्स के मैन्यूफैक्चरिंग हेड एबी लाल सोमवार को जमशेदपुर प्लांट के दौरे पर पहुंचे. उन्होंने पहले दिन प्लांट हेड के साथ बैठक कर जमशेदपुर प्लांट के उत्पादन और अन्य मामलों पर बात की. मंगलवार को टाटा मोटर्स के कार्यकारी निदेशक गिरीश वाघ भी शहर पहुंच रहे हैं.
टाटा कमिंस के चेयरमैन वाघ टाटा मोटर्स प्लांट के साथ ही टाटा कमिंस का भी दौरा कर सकते हैं. उनके इस दौरे को लेकर टाटा मोटर्स और टाटा कमिंस में विशेष तैयारियां की गई है. बताया जा रहा है कि एबी लाल प्लांट विजिट के साथ यूनियन के पदाधिकारियों से भी मिलेंगे.
Advertisement
<

