
उदित वाणी, गालूडीह : विधानसभा उपचुनाव-2025 के मद्देनजर गालूडीह थाना क्षेत्र के बंगाल सीमा कैशरपुर में प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है. सीमा क्षेत्र में चेक नाका (वाहन जांच नाका) स्थापित किया गया है, जहां पुलिस बल लगातार वाहनों की गहन जांच कर रहा है.
यह अभियान चुनाव अवधि में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है. जांच के दौरान पुलिस आने-जाने वाले प्रत्येक वाहन की सघन तलाशी ले रही है, ताकि नकद राशि, शराब या अन्य प्रतिबंधित सामग्री के अवैध परिवहन को रोका जा सके.
गालूडीह थाना प्रभारी अंकु कुमार ने बताया कि प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है और क्षेत्र में शांति एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सतत निगरानी रखी जा रही है.
Advertisement
<

