
उदित वाणी, जमशेदपुर: एलबीएसएम कॉलेज के भूगोल विभाग के यूजी सेमेस्टर-4 के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के लिए रांची ले जाया गया. भ्रमण में प्रो. ऋतु, डॉ. संतोष कुमार व लूसी कुमारी मिश्रा ने 50 बच्चों का नेतृत्व किया.
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा ने शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी. भूगोल विषय में शैक्षणिक भ्रमण पाठ्यक्रम का महत्वपूर्ण अंग है, जिसमें छात्र कक्षा की चहारदीवारी के साथ-साथ बाहर भौतिक स्थल पर प्रेक्षण करना भी सीखते हैं. इससे उस भूभाग की वास्तविक समझ विकसित होती है.
इस क्रम में बच्चों को सूर्य मंदिर, दशम जलप्रपात, टैगोर पहाड़ी व रॉक गार्डन ले जाया गया. एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया.
हमेशा खबरों से अपडेट रहने के लिए फॉलो करे….

