
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर में रविवार की सुबह डिश्टिंग्विश जेंटलमैन राइड का आयोजन किया जाएगा. यह एक वैश्विक चैरिटी इवेंट है और 2012 से जागरूकता के लिए लगातार कार्य करता आ रहा है.
इस आयोजन के माध्यम से प्रोस्टेट कैंसर और पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास किया जाएगा. यह राइड मूवम्बर फाउंडेशन, मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया के बैनर तले होता है और पूरे विश्वमें एक ही दिन मनाया जाता है. रोडमेल्टर्स इसका ऑफिशियल होस्ट है.
जमशेदपुर में रोडमेल्टर्स की और से इसका आयोजन किया जाता रहा है और इस बार भी इसका आयोजन किया जा रहा है. हर वर्ष यह कार्यक्रम होता है. इसमें सारे राइडर जेंटलमैन के तरह इंग्लिश परिधान सूट बूट के साथ विंटेज गाडियां चलाएंगे.
जमशेदपुर में यह राइड सुबह 7 बजे मोदी पार्क से रविवार को निकलेगी. इसका समापन होटल केनलाइट साकची में होगा. होटल में डॉ डीके मिश्रा ( सीनियर यूरोलॉजिस्ट) प्रोस्टेट कैंसरके बारे में राइड में शामिल कुल 70 राइडर्स को जानकारी देंगे. उसके बाद एक अल्पाहार का आयोजन किया जाएगा.
क्या है जेंटलमैन राइड
जेंटलमैन राइड प्रोस्टेट कैंसर अनुसंधान और पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए धन और जागरूकता बढ़ाने के लिए दुनिया भर से आयोजित किया जाता है.
इसमें क्लासिक और विंटेज स्टाइल मोटरसाइकिल सवार एकजुट होते हैं और जागरूकता के नेक कार्य के लिए प्रयास करते हैं. इतिहास की बात करें तो जेंटेलमेंस राइड की शुरुआत सिडनी, ऑस्ट्रेलिया से हुई थी. इस राइड की शुरुआत मार्क हौवा द्वारा की गई थी. यह टीवी शो मैड मेन्स डॉन ड्रेपर की एक क्लासिक बाइक पर सवार और अपना बेहतरीन सूट पहने हुए एक तस्वीर से प्रेरित था.
मार्क ने फैसला किया कि एक थीम वाली सवारी मोटरसाइकिल प्रेमी लोगों और समुदायों को जोड़ने का एक शानदार तरीका होगा, जिसके जरिए पुरुषों के मानसिक स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक किया जा सके.

