
उदित वाणी जमशेदपुर: दक्षिण-पूर्व जोन 108 ट्रेनों में जुलाई से जनरल टिकट की सुविधा शुरू कर रहा है। इससे टाटानगर स्टेशन से बिहार की छपरा थावे ट्रेन में 7 जुलाई, कटिहार 9 जुलाई, दानापुर 4 जुलाई समेत मुंबई ज्ञानेश्वरी 3 जुलाई, पुणे आजाद हिन्द 2 जुलाई, अहमदाबाद 3 जुलाई, यशवंतपुर 8 जुलाई व एर्नाकुलम की ट्रेन में 19 जून से यात्रियों को जनरल टिकट की सुविधा मिलने लगेगी।
दरअसल, जिस तरह से पूरे देश भर में कोरोना के दौरान दो गज दूरी नियम का पालन करने के लिए ट्रेनों की जनरल कोच में यात्रा के लिए आरक्षण अनिवार्य कर दिया गया था। अब कोरोना की स्थिति में जिस तरीके से सुधार होने लगी है, अब ट्रेनों में फिर से जेनरल टिकट की सुविधा शुरू होने जा रही है।
Advertisement
<
