
उदित वाणी, जमशेदपुर: राकेश्वर पांडेय एक बार फिर जेम्को वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष बने हैं. शनिवार को यूनियन के हुए चुनाव के बाद नवनिर्वाचित कमेटी मेंबरों ने राकेश्वर पांडेय को को ऑप्ट कर उन्हें सर्वसम्मति से अपना अध्यक्ष मनोनीत किया.
निर्विरोध जीते अमित कुमार सरकार महामंत्री बनाए गए हैं. इस चुनाव में दो पदाधिकारियों को हार का सामना करना पड़ा है. वर्तमान उपाध्यक्ष लखन मुर्मू और सहायक सचिव अमित कुमार सिंह चुनाव हार गये हैं. इस बार दो नये कमेटी मेंबर्स चुन कर आए हैं. इनके नाम हैं-अमर महतो और मोहन सरदार.
उल्लेखनीय है कि 9 कमेटी मेंबर के लिए 17 उम्मीदवार मैदान में थे. निर्वाचन क्षेत्र चार और पांच के एकल पद के लिए दूसरे उम्मीदवार के फॉर्म नहीं भरने पर रमेश कुमार और अमित कुमार सरकार निर्विरोध चुने गए. 7 कमेटी मेंबर के लिए 15 उम्मीदवारों के बीच मुकाबला हुआ.
जेम्को वर्कर्स यूनियन की नई टीम
पद नाम
# अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय
# उपाध्यक्ष (2) मंजीत सिंह और मनोज कुमार
# महामंत्री अमित कुमार सरकार
# सहायक सचिव (2) समीर कुमार महतो और रमेश कुंवर
# कोषाध्यक्ष रवीन्द्र सिंह
# कमेटी मेंबर्स अमित महतो, मोहन सरदार और जी ग्लैडविन पॉल
जीतने वाले प्रत्याशी
# मेकेनिकल मेन्टेनेंस- (कुल पद-4), जीते-अमर महतो, जीजी पॉल, मनोज कुमार, मंजीत सिंह
# फाउंड्री एंड मेल्टिंग-(कुल पद-2), जीते- मोहन सरदार और समीर कुमार महतो
# मशीन शॉप-एडमिन- (कुल पद-एक), जीते रवींद्र सिंह 4.इलेक्ट्रिकल मेन्टेनेंस- (कुल पद-एक), निर्विरोध जीते-रमेश कुंवर
# क्वालिटी एश्योरेंस-(कुल पद-एक), निर्विरोध जीते अमित कुमार सरकार (निर्विरोध)

