
उदित वाणी, जमशेदपुर : गालूडीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत आमचूरिया गाँव में बुधवार एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. ग्रामीणों ने शव को सड़क किनारे पड़ा देखा और तुरंत इसकी सूचना गालूडीह थाना पुलिस को दी.
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस ने बताया कि शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है.
Advertisement
<

