
उदित वाणी, जमशेदपुर: इन दिनों पूरे शहर में पाइपलाइन से घर-घर गैस पहुंचाने के लिए गेल इंडिया अंडरग्राउंड पाइल बिछा रही है लेकिन कंपनी के काम करने के तरीके से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मानगो डिमना रोड में आकाश टावर के सामने कंपनी द्वारा बड़ा गड्ढा खोदा गया. काफी दिनों से यह यूं ही पड़ा है.
लिहाजा यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है. गड्ढे के चारों ओर इंडिकेटर भी नहीं लगाया गया है. स्थानीय लोगों के अनुसार आने जाने में तकलीफ और गाड़ी पार्क करने में परेशानी हो रही है. यहां पे बहुत सारे व्यवसायिक प्रतिष्ठान हैं जहां लोगों का आना जाना लगा रहता है. 10-12 फुट का गड्ढा दुर्घटना को बुलावा दे रहा है.
Advertisement
<

