
उदित वाणी, जमशेदपुर: बालीगुमा स्थित एसएस एकेडमी में प्री प्राइमरी के बच्चों ने सोमवार को फ्रूट्स डे मनाया। इस दौरान बच्चे रंग-बिरंगे परिधान में फल के रूप में सुसज्जित होकर आए थे और विभिन्न फलों के विषय में अपनी बात कही. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर स्कूल के चेयरमैन मथुरा सिंह, सचिव प्रिंस सिंह, कोषाध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह, प्राचार्या डॉ. लता मानकर उपस्थित थे.
डॉ. लता ने अपने संबोधन में बच्चों को प्रतिदिन कम से कम एक फल खाने के लिए प्रोत्साहित किया और फलों से होने वाले फायदे को बताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका श्वेता सिंह, माधुरी शर्मा, दिया सिन्हा, शिला मिश्रा, सन्नो पांडे, सुमन सिंह का विशेष योगदान रहा.
Advertisement
<

