
उदित वाणी , जमशेदपुर: योग विद्या प्राणिक हीलिंग फाउंडेशन ट्रस्ट ऑफ झारखण्ड से जुडी ओम प्राणिक हीलिंग सेंटर द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 13 जुलाई को बिष्टुपुर स्थिम माइकल जॉन ऑडिटोरियम में नि:शुल्क मेडिटेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है. शाम 6.30 बजे से शुरू होकर लगभग 90 मिनट तक चलने वाले इस शिविर में कोई भी स्वस्थ्य वयस्क व्यक्ति इसमें शामिल होकर इसका लाभ उठा सकता है.
इस शिविर में प्राणिक हीलिंग क्या है, इसके लाभ, जुड़वा हर्ड मेडिटेशन के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी. इस संबंध में ओम प्राणिक हीलिंग सेंटर की जया गांधी ने बताया कि प्रवेश नि:शुल्क है, लेकिन एंट्री पास के माध्यम से प्रवेश होगा. एंट्री पास प्राप्त करने के लिए सचिन अग्रवाल 9234608662, अरुण गुप्ता 7903955738, नीतू 8092172602 एवं केके स्टील साकची 7903232113 से संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है.
इसके अलावा ओम सेंटर के विभिन्न शाखा सर्किट हाउस एरिया, मानगो, टेल्को, साकची आमबगान से भी प्राप्त कर सकते हैं. जया गांधी ने आगे बताया कि प्राणिक हीलिंग ऊर्जा पर आधारित एक चिकित्सा थेरेपी है जो वर्तमान समय में विश्व में 130 से अधिक देशों द्वारा अपनाया गया है. सबसे तेजी से चिकित्सा थेरेपी के रूप में लोग इसे स्वीकार कर रहे हैं.
इसके द्वारा कोई भी व्यक्ति अपने जीवन में होनेवाले शारीरिक, मानसिक, आर्थिक, आपसी संबंधों से होने वाले समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सकता है, या उन समस्याओं को बहुत हद तक कम कर सकता है

