
उदित वाणी, जमशेदपुर: द्रौपदी मुर्मू के 15 वें राष्ट्रपति बनने से पूरे झारखंडवासी खुश हैं. इस मौके पर बाग ए आयशा में फ्री आई चेकअप कैंप का आयोजन किया गया. यह कैंप रांची के प्रसिद्ध हॉस्पिटल शार्प साइट आई हॉस्पिटल के संगठन से हुआ. इस कैंप में 200 से अधिक लोगों के आंखों की जांच हुई. इनमें से लगभग 25 लोगों की मोतियाबिंद का ऑपरेशन लेंस के साथ मात्र 6000 रुपए में किया जाएगा.
यह ऑफर सिर्फ बागे आयशा के द्वारा नियमित समय के लिए है. प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के रूप में एडवोकेट उपस्थित थीं. इसके अलावा संध्या सिंह, संस्था की अध्यापक श्रीमती ज़े??बा कादरी, शार्प साइट आई हॉस्पिटल के स्टाफ के साथ ही दीप श्रीवास्तव, तनु दीप श्रीवास्तव, समाजसेवी राहत सहित अन्य उपस्थित थे. मोतियाबिंद सर्जरी के लिए बाग़े आयशा के तरफ से सभी पेशेंट को रांची भेजा जाएगा.

