
कोल्हान में 3 लाख लोगों का औसत बिजली बिल सौ यूनिट से कम, मिलेगा योजना का लाभ
उदित वाणी, जमशेदपुरः झारखंड सरकार ने हर महीने सौ यूनिट से कम बिजली की खपत करने वाले उपभोक्ता को मुफ्त बिजली देने का निर्णय लिया है. कोल्हान की हम बात करें तो प्रमंडल में इस योजना का लाभ लगभग 3 लाख उपभोक्ताओं को मिलने की उम्मीद है क्योंकि यहां लगभग 3 लाख उपभोक्ता ऐसे है जिनका बिजली बिल 100 यूनिट से कम दर्ज किया जाता है.
कोल्हान में कुल साढ़े आठ लाख उपभोक्ता हैं, जिनमें तीन लाख उपभोक्ता सौ यूनिट तक भी बिजली खपत नहीं कर पाते हैं. तीन लाख उपभोक्ताओं का बिजली माफ होने पर बिजली निगम पर लगभग 6 करोड़ रुपये का बोझ बढ़ेगा. कोल्हान में हर महीने में लगभग 90 करोड़ रुपये बिजली बिल से संग्रह होते हैं.
सामान्य उपभोक्ताओं को 400 यूनिट तक खपत पर सब्सिडी का लाभ मिलेगा. यदि, 400 यूनिट से अधिक खपत होती है तो ऐसे उपभोक्ताओं को सब्सिडी योजना का लाभ नहीं मिलेगा.

