
उदित वाणी, रांची: गोलमुरी उत्कल समाज के चार सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने गुरूवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में मुलाकात की.
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन के माध्यम से जानकारी दी कि जमशेदपुर स्थित गोलमुरी उत्कल समाज मध्य विद्यालय ओड़िया मीडियम स्कूल 1936 से क्षेत्र में निवास करने वाले उड़िया बच्चों को अपनी मातृभाषा ओड़िया में शिक्षा की सुविधा उपलब्ध करा रही है.
इसके साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने स्कूल को भाषाई अल्पसंख्यक विद्यालय के रूप में मान्यता दिलाने का आग्रह किया तथा मुख्यमंत्री से वर्तमान में हो रही कठिनाइयों के संदर्भ में विस्तृत रूप से अवगत कराया. स्कूल में ओड़िया शिक्षक नियुक्ति एवं बच्चों को उड़िया पुस्तक आसानी से उपलब्ध कैसे हो इस पर भी चर्चा की गई.
प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रुप से समाज के अध्यक्ष अनंत नारायण पाढी, उपाध्यक्ष अशोक कुमार सामंत, महासचिव प्रदीप कुमार जेना व कोषाध्यक्ष अजय जेना शामिल थे.

