
उदित वाणी, रांची: सीआईडी ने फेक एंड्रायड एप्लिकेशन के माध्यम से आनलाइन एस्काॅर्ट सर्विस के नाम पर मैसेज भेजकर लोगों से ठगी करने वाले चार शातिर साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया.
गिरफतार साइबर क्रिमिनल मोहन साव, सपन कुमार सिन्हा, गोपाल सिंह व अमर प्रताप सिंह उर्फ शुभम कुमार मूलरूप् से बिहार निवासी हैं. गोपाल सिंह रिटायर्ड दारोगा का बेटा है और आरोपी देशभर में काॅलगर्ल सप्लाई करने का झांसा देकर लोगों से ठगी करता था. इसके अलावा फेसबुक में लड़कियों के साथ डेटिंग का झांसा देकर भी ठगी किया जाता था.
सीआईडी के अनुसार साईबर अपराधी एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, एसबीआई व पीएनबी के खाताधारकों को अपना निशाना बनाते थे. उन्हें केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर इंटरनेट बैंकिंग के फेक एंड्रॉयड एप्लीकेशन के माध्यम से एक फिशिंग यूआरआई का एसएमएस भेजते थे.
11 मोबाइल फोन, 25 सिम कार्ड, 14 चेक बुक व पासबुक, 19 एटीएम कार्ड, 3 लैपटॉप, 21550 रुपये समेत कई अन्य सामान बरामद किया गया है.
साइबर अपराधियों द्वारा प्रोफेशल तरीके से ग्राहकों को खाता निलंबित कर दिए जाने का एसएमएस भेजकर खाता अपडेट करने के लिए पैन को आधार से लिंक करने संबंधी लिंक भेजते थे और लिंक में क्लिक करने पर बैंक के इंटरनेट बैंकिंग का फेक एप्लीकेशन फोन में इंस्टॉल हो जाता था.
इसके बाद आरोपी ग्राहक द्वारा एप्लीकेशन को खोलकर अपने इंटरनेट बैंकिंग में लॉग इन करते ही साईबर अपराधियों द्वारा इंटेनेट बैंकिंग से संबंधित यूजर आईडी, पासवर्ड आदि डेटा साइबर अपराधी संरक्षित कर लेते थे और पैसे निकाल लिया जाता था.
गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से बरामद मोबाइल व लैपटॉप में कई ऐसे डेटा पाया गया है. जिसका प्रयोग अपराधियों द्वारा ठगी करने के लिए किया जातस था। इन अपराधियों ने पोर्नोग्राफी, डेटिंग वेबसाइट व फेसबुक पेज बनाकर उसमें एड डालकर लड़के-लड़कियों से डेटिंग तथा एस्कॉर्ट सर्विस के लिए फर्जी मोबाइल नंबर डालते थे और जब लोगों द्वारा उक्त नम्बर पर संपर्क किया जाता था, तो रजिष्ट्रेशन व अन्य एडवांस फीस के नाम पर उनसे ठगी किया जाता था.

