
उदित वाणी,आदित्यपुर : कोल्हान मानवाधिकार संगठन के संस्थापक एवं अध्यक्ष जे पी सिंह का शुक्रवार अपराह्न लगभग दो बजे उनके आदित्यपुर-02 स्थित बाबा आश्रम कॉलोनी आवास पर निधन हो गया। वे करीब 58 वर्ष के थे।
जे पी सिंह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। निधन की सूचना के बाद उनके आवास पर शोक प्रकट करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। वे अपने पीछे पत्नी रेणुका सिंह, दो पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
उनका अंतिम संस्कार 23 अगस्त को पार्वती घाट पर किया जाएगा। इसके लिए उसी दिन अपराह्न 3 बजे उनके आवास से शवयात्रा निकाली जाएगी।
सामाजिक और मानवाधिकार गतिविधियों में सक्रिय रहने वाले जे पी सिंह के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।
Advertisement
<

