
उदित वाणी, जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने आज अपने आवास पर तिरंगा ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “तिरंगा सिर्फ हमारे राष्ट्र का प्रतीक नहीं, बल्कि यह हमारे स्वाभिमान, एकता और बलिदान की पहचान है। इसे ऊंचा रखना हर भारतीय का कर्तव्य है।”
दिनेश कुमार ने शहरवासियों से अपील की कि वे 13 से 15 अगस्त तक अपने घर, प्रतिष्ठान और कार्यालय पर तिरंगा अवश्य फहराएं और तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी harghartiranga.com पर अपलोड कर इस अभियान को सफल बनाएं।
उन्होंने आगे कहा, “तिरंगे का सम्मान और उसे हर घर तक पहुंचाना हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।” इस महाअभियान में देशभक्ति और एकता के संकल्प के साथ जुड़ने की अपील भी की।
इस अवसर पर विशेष रूप से पूर्व मंडल अध्यक्ष गोलमुरी प्रोबिर चटर्जी राणा, महामंत्री अशोक सामंता, लक्ष्मण बेहरा, मोहम्मद नौशाद समेत अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

