
उदित वाणी, जमशेदपुर: डॉग शो के बाद शहरवासियों को अब हॉर्स शो को देखने का मौका मिलेगा. हॉर्स राइडिंग स्कूल की ओर से पहली बार हॉर्स शो का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न नस्लों के घोड़े और उनके करतब देखने को मिलेगा.
सीएच एरिया स्थित हॉर्स राइडिंग स्कूल (नियर साई टेम्पल) में इस शो का आयोजन किया जाएगा. 14 जनवरी शनिवार को टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेन्द्रन इस शो का उदघाटन करेंगे. यह शो अपराह्न 3 बजे से शाम 5 बजे के बीच होगा.
Advertisement
<
