
उदित वाणी, जमशेदपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर और रांची रेल मंडलों में ठंड व घने कोहरे के साथ-साथ बड़े पैमाने पर चल रहे विकास एवं संरक्षा कार्यों का सीधा असर दिसंबर 2025 से फरवरी/मार्च 2026 तक ट्रेन संचालन पर पड़ेगा। रेलवे ने यात्री सुरक्षा को सर्वोपरि मानते हुए कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करने, डायवर्ट करने और अस्थायी रूप से समय-सारणी बदलने का निर्णय लिया है। इस अवधि में खासकर टाटानगर–अमृतसर और संतरागाछी–आनंदविहार मार्गों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी असुविधा हो सकती है।
कोहरे के कारण लंबी दूरी की कई ट्रेनें रद्द
सर्दी के मौसम में दृश्यता घटने से दुर्घटनाओं और लेटलतीफी की आशंका बढ़ जाती है। इसी वजह से रेलवे ने 1 दिसंबर 2025 से 3 मार्च 2026 तक कई प्रमुख ट्रेनों को रद्द कर दिया है।
रद्द ट्रेनों में शामिल हैं:
-
12873 हटिया–आनंदविहार टर्मिनल (1 दिसंबर–26 फरवरी)
-
12874 आनंदविहार–हटिया (2 दिसंबर–27 फरवरी)
-
22857 संतरागाछी–आनंदविहार (1 दिसंबर–2 मार्च)
-
22858 आनंदविहार–संतरागाछी (2 दिसंबर–3 मार्च)
-
18103 टाटा–अमृतसर (1 दिसंबर–25 फरवरी)
-
18104 अमृतसर–टाटा (3 दिसंबर–27 फरवरी)
इसके अतिरिक्त हटिया–टाटानगर एक्सप्रेस, हटिया–सांकी पैसेंजर, रांची–बोकारो पैसेंजर, खड़गपुर–रांची एक्सप्रेस, धनबाद–रांची एक्सप्रेस और टाटानगर–हटिया मेमू सहित कुल 11 जोड़ी ट्रेनों को भी निर्धारित तिथियों पर रद्द किया गया है।
रांची–चोपन, चोपन–रांची, रांची–भागलपुर और दुमका–रांची एक्सप्रेस भी तय दिनों में नहीं चलेंगी।
विकास कार्यों के कारण 20 दिसंबर – 20 जनवरी तक चार जोड़ी ट्रेनें बंद
चक्रधरपुर रेल मंडल में विकास कार्यों के चलते 20 दिसंबर 2025 से 20 जनवरी 2026 तक यात्रियों को अतिरिक्त परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान निम्न ट्रेनों को अलग-अलग तिथियों पर रद्द किया जाएगा—
-
18109/18110 टाटानगर–इतवारी एक्सप्रेस
-
18175/18176 हटिया–झारसुगुड़ा एक्सप्रेस
-
68043/68044 टाटानगर–राउरकेला मेमू
-
58659/58660 हटिया–राउरकेला पैसेंजर
यात्रियों से अपील
रेलवे ने यात्रियों से आग्रह किया है कि यात्रा से पहले ट्रेन की अद्यतन स्थिति अवश्य जांच लें और आवश्यक होने पर वैकल्पिक यात्रा योजना बना लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।
