
उदित वाणी, जमशेदपुर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चित्रगुप्त कल्याण समिति, छोटा गोविंदपुर के प्रांगण में ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सोशल एक्टिविस्ट एवं कॉरपोरेट कंसल्टेंट अतुल कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित जनसमूह को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर समिति के कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार, महासचिव सुनील श्रीवास्तव और कोषाध्यक्ष अनूप सिन्हा मौजूद रहे। कार्यक्रम में चित्रांश समुदाय के शशि भूषण प्रसाद, अनिल वर्मा, नवीन श्रीवास्तव, प्रकाश रंजन, दीपक वर्मा, प्रदीप वर्मा, दिनेश प्रसाद, रमेश मल्लिक, अखिलेश श्रीवास्तव, रवि कर्ण सहित गोविंदपुर क्षेत्र के अनेक चित्रांशजन शामिल हुए।
समारोह में देशभक्ति और एकता का संदेश दिया गया तथा सभी ने तिरंगे के सम्मान और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दोहराया।

