
शहर के तीनों नगर निकाय क्षेत्र में चलाया जा रहा अभियान
उदित वाणी, जमशेदपुर: शहर के तीनों नगर निकाय के द्वारा नो पार्किंग जोन में वाहन खड़ा करने के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस की मदद से नगर निकाय कर्मी नो पार्किंग में खड़े वाहनों को जब्त कर जुर्माना वसूलने की कारवाई कर रहे हैं.
इस अभियान का उदेश्य सड़क को यातायात के लिए अतिक्रमण मुक्त रखना है. साकची में भीड़ भाड़ वाले इलाके जैसे संजय व शालिनी मार्केट, बसंत सिनेमा, बाजार मास्टर के समीप वाले क्षेत्रों में नो पार्किंग में खड़े वाहनों को जब्त करने की कारवाई लगातार चलायी जा रही है.
जुगसलाई परिषद क्षेत्र में वसूला गया जुर्माना
जुगसलाई नगर परिषद की ओर से स्टेशन रोड, गुरुद्वारा से चौक बाजार होते हुए मारवाड़ी पाड़ा रोड, गौरीशंकर रोड और जुगसलाई रेलवे फाटक तक सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहन और दुकानदार के सामान को हटाया गया.
सड़क किनारे अवैध पार्किंग व दुकानदारों के द्वारा सामानों को सड़क पर रखकर अतिक्रमण करते हुए पाने जाने पर 1900 रुपये जुर्माना वसूल किया गया.
मानगो डिमना रोड में की गई कार्रवाई
मानगो नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत डिमना रोड में कारवाई की गई. यहां निगम के द्वारा सड़क पर एक पीली लाईन खिंची गई है लोगों से अपपील की गई है कि वे पीली लाईन के अंदर ही वाहन खड़ी करें साथ ही जगह जगह नो पार्किंग का बोर्ड भी लगाया गया है.
वाबजूद इसके लोगों के द्वारा वाहन खड़ी कर यातायात अवरुद्ध किया जा रहा है. मानगो नगर निगम की ओर से आरोप के लिए जुर्माना राशि तय की गई है, जो सौ रुपये से पांच हजार तक है.

