
उदित वाणी जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना छेत्र में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. सीतारामडेरा में विभा देवी नामक महिला ने फांसी लगाई है. रविवार को उसका शव फंदे से लटकता मिला. बताया जा रहा है कि पारिवारिक क्लेश से तंग आकर महिला ने आत्महत्या की है. उसके पति के बयान पर पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिवार के लोगों का कहना है कि सुबह जब वह विभा देवी के कमरे में गए तो देखा कि उसका शव पंखे से लटक रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
Advertisement
<
