
उदित वाणी जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना छेत्र के कैरेज कॉलोनी के निवासी अजय पांडेय पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी है. इस घटना में अजय पांडेय घायल हो गया. उसे इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है.
अजय के बाएं पैर में गोली लगी है. इधर सूचना पाकर पुलिस भी टीएमएच पहुंची और जांच में जुट गई. अजय (फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) एफसीआइ में ठेकेदार है. फिलहाल वह कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं है.
डॉक्टर इलाज कर रहे है।पुलिस फायरिंग मामले की जांच में जुटी हुई है और अपराधियों की छापेमारी कर रही है.
Advertisement
<

